Friday 31 March 2017

एक कछुआ करेगा सारे वास्तु दोष दूर, कछुआ करेगा धन वर्षा । वास्तु विशेष ।

कछुआ, fengshui tortoise


वास्तु विशेष


भारत के पुराणों में कछुए का काफी जिक्र होता आया है। भगवान विष्णु का एक रूप कछुआ भी है। समुद्र मंथन के समय भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण किया था। धार्मिक रूप में कछुआ सौभाग्यशाली माना जाता है।इसलिए कछुए की पूजा भी होती है। वास्तु शास्त्र में कछुए के कई गुण गिनाये गए हैं। जो आपको हर तरह से फायदा दे सकता है। कछुऐ का चित्र या कछुआ रखने से आपकी कई सारी परेशानियां ठीक हो जाती हैं। आइये जानते हैं कुछए के वास्तु टिप्स। चीन की वास्तु शास्त्र जिसे फेंग शई कहा जाता है। उसमें मौजूद अधिकतर निशानों में कछुआ ही बना हुआ है।

कछुए को उत्तर दिशा में राज करने वाला कहा गया है। इसलिए कछुए का चित्र आपको उत्तर दिशा की तरफ ही लगाना चाहिए। कछुए को उत्तर दिशा में रखने से धन लाभ और शत्रुओं का नाश होता है। उत्तर दिशा वास्तु के अनुसार शुभ दिशा होती है। और इस शुभ जगह पर कछुए को रखने से लाभ होता है

:: एेसी ही और जानकारी के लिए FOLLOW बटन पर क्लिक करके हमे FOLLOW किजिए ::

आपको तो पता ही होगा कि कछुआ लंबे समय तक जीता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुआ घर पर रखना भी शुभ माना जाता है। यदि आप स्वस्थ कछुआ अपने घर में रखते हैं तो आपकी आयु लंबी होती है। साथ ही घर में किसी भी तरह की धन की कमी नहीं रहती है। और घर परिवार भी सुरक्षित रहता है।

यदि आप व्यवसायी हैं तो अपनी दुकान के मुख्य गेट पर कछुए का चित्र लगाना चाहिए। एैसा करने से आपको व्यापार में धन लाभ और सफलता मिलती है और रूके हुए काम जल्दी होने लगते हैं।
कछुआ घर में ढेर सारा भाग्य लाता है। घर के मेन गेट पर कछुए का चित्र लगाने से परिवार में शांति बनती हैं। कछुआ क्लेश व नकारात्मक चीजों को घर से भगा देता है।
इसके अलावा घर में नकारात्मक उर्जा भी खत्म तो होती ही है साथ ही साथ घर के लोगों को मूढ़ भी अच्छा रहता है। यानि कि कछुए को रखने से सकारात्मक उर्जा घर में बनी रहती है।
कछुए का चित्र पूर्व दिशा में लगाने से घर के सदस्यों में एकता बनी रहती है। और आपस में झगड़ा भी नहीं होता है।
कछुए को नार्थ में रखने से आपका प्रभाव समाज में बढ़ता है।
कछुए का चित्र अपने जेब या पर्स में रखने से आपके पास धन की कमी नहीं रहती है। कहीं न कहीं से आपको धन योग बन जाता है।

:: एेसी ही और जानकारी के लिए FOLLOW बटन पर क्लिक करके हमे FOLLOW किजिए ::

सेहत के लिए भी महत्वपूर्ण है कछुआ

यदि घर में लोगों की सेहत खराब रहती हो और जिसका कारण समझ न आ पा रहा हो। ऐसे में आप कछुए को घर के दक्षिण पूर्व दिशा में लगाएं। इस उपाय से घर में धन लाभ भी होता है।

कछुआ रखने के अन्य लाभ

घर का वातावरण साफ व शुद्ध रहता है।
घर में किसी की बुरी नजर नहीं लगती है। कछुआ नजर दोष खत्म करता है।
गंदी बीमारियां घर में नहीं आती हैं।
कछुआ रखने से बहुत फायदे मिलते हैं। यह एक अच्छे दोस्त की तरह आपके साथ रहता है। और आपकी सारी परेशानियों को भी दूर करता है।

नोट : { इस पोस्ट को अपने रिश्तेदारों एंव मित्रो के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करे }

No comments:

Post a Comment