Thursday 6 April 2017

आज ही शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा, हर चीज होगी आपके कदमो में । बुरी नजर से बचने का अचूक उपाय ।


सरल अचूक उपाय

आजकल लोग बहुत बुरी नजर का शिकार होते है। हमारे बड़े बुजुर्ग कहते है कि किसी भी शुभ कार्य में काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए क्यूंकि काले कपड़े से चारों को नकारात्मकता फ़ैल जाती है। लेकिन जैसे ही बुरी नजर का ख्याल मन में आता है तो हमे सिर्फ काले रंग का ही ध्यान आता है।
अक्सर बुरी नजर से बचने के लिए काले रंग की चीजों का इस्तमाल किया जाता है जैसे काला टीका, काला धागा या फिर काला तिल। छोटे हो या बड़े हर किसी को बुरी नजर से बचाने के लिए उन्हें काला धागा बांधा जाता है। बचपन से ही दादी और नानी की दी सीख को निभाते हुए काले धागे लोग बांधते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों बांधते हैं काला धागा। काला धागा पहनने या काला टीका लगाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है कुछ लोग इसे अंधविश्वास से अधिक कुछ भी नहीं मानते। सामान्य समझ के अनुसार काला रंग, नजर लगाने वाले की एकाग्रता को भंग कर देता है। इसके कारण नकारात्मक ऊर्जा संबंधित व्यक्ति को प्रभावित नहीं कर पाती।

:: एेसी ही और जानकारी के लिए FOLLOW बटन पर क्लिक करके हमे FOLLOW किजिए ::

काला धागा बांधने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है। ये पंच तत्व हैं- पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल और आकाश। इनसे मिलने वाली ऊर्जा ही हमारे शरीर का संचालन करती हैं। इनसे मिलने वाली ऊर्जा से ही हम सभी सुविधाओं को प्राप्त करते हैं। जब किसी इंसान की बुरी नजर हमारी सुविधाओं को लगती है तब इन पंच तत्वों से मिलने वाली संबंधित सकारात्मक ऊर्जा हम तक नहीं पहुंच पाती है। इसीलिए, गले में काला धागा बांधा जाता है।

काला धागा नजर से तो बचाता ही है साथ ही काला धागा मालामाल भी बना सकता है। अगर आप चाहते है कि आपके वारे न्यारे हो जाए तो आपको काले धागे का एक सरल व छोटा सा उपाय बता रहे है।

:: एेसी ही और जानकारी के लिए FOLLOW बटन पर क्लिक करके हमे FOLLOW किजिए ::

बाजार से रेशमी या सूती धागा ले आयें और किसी भी मंगलवार या शनिवार की शाम को ये काला धागा हनुमानजी के मंदिर ले जाएँ। इस धागे में नौ छोटी-छोटी गाँठ लगा लें और हनुमानजी के पैरों का सिंदूर लगा लें। अब इस धागे को घर के मुख्य दरवाजे पर बाँध दें या तिजोरी पर बांध दें। इसके एक छोटे से उपाय से आप जल्दी ही मालामाल बन जायेंगे।

और यदि आप एक काला धागा पैर मे बांध दे तो आपको किसी की बुरी नजर भी नहीं लगेगी ।

नोट : { इस पोस्ट को अपने रिश्तेदारों एंव मित्रो के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, और माता की आशीर्वाद प्राप्त करे }

नजर उतारने के उपाय । नजर दोष मुक्ति । बुरी नजर को दूर करने के उपाय टोटके । Evil Eye Protection।Vastu

Sunday 2 April 2017

फेंगशुई – जानिए किस धातु के कछुए को रखने से होता है क्या फायदा ।



नवरात्रि वास्तु विशेष

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई दोनों में ही कछुए को बहुत शुभ माना जाता है। कछुए में नेगेटिव एनर्जी को खत्म करके पॉजिटीव एनर्जी बढ़ाने की अद्भुत ताकत मानी जाती है। कछुआ घर में होने से मन के लिए शांति और जीवन के लिए धन ले कर आता है। कछुए के घर में होने से कई प्रकार के लाभ होते हैं।

फेंगशुई के अनुसार घर में कछुआ रखने से घर के सदस्यों की उम्र लंबी होती है और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है, इसलिए घर या ऑफिस में इसका होना लाभदायक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार कछुआ या कछुए की प्रतिमा रखने के लिए उत्तर दिशा शुभ मानी जाती है।

आज-कल कई अलग-अलग धातुओं, आकार और रंग के कछुए आने लगे हैं। ऐसे में इस बात को समझना और उसका पालन करना बहुत जरुरी है कि कौन-सी इच्छा को पूरा करने के लिए किस धातु का बना कछुआ घर, दूकान या ऑफिस में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार अलग-अलग धातु से बने कछुए, विभिन्न परिणाम देते हैं।

:: एेसी ही और जानकारी के लिए FOLLOW बटन पर क्लिक करके हमे FOLLOW किजिए ::

1. संतान प्राप्ति के लिए


एक ख़ास प्रकार का कछुआ जिसकी पीठ पर बच्चे कछुए भी हों, उसे संतान प्राप्ति के लिए ख़ास माना जाता है। जिस घर में संतान ना हो या जो दंपत्ति संतान सुख से वंचित हों, उन्हें इस प्रकार का कछुआ अपने घर में रखना चाहिए।
 

2. धन प्राप्ति के लिए


इसके अलावा कछुआ धन प्राप्ति का भी सूचक माना गया है। यदि किसी को धन संबंधी परेशानी हो, तो उसे क्रिस्टल वाला कछुआ लाना चाहिए। इसे वह अपने कार्यस्थल या तिजोरी में भी रख सकते हैं।
 

3. बिजनेस में तरक्की के लिए



बिजनेस या ऑफिस में लगातार हो रहे नुकसान को रोक, तरक्की के अवसर पाने के लिए मेटल का कछुआ रखना चाहिए। इसे दूकान-ऑफिस के अलावा अपने बेडरूम में भी रखा जा सकता है।
 

:: एेसी ही और जानकारी के लिए FOLLOW बटन पर क्लिक करके हमे FOLLOW किजिए ::

4. बीमारियों से बचने के लिए


अगर घर में आए दिन किसी न किसी तरह की बीमारियां होती रहती है तो इससे बचने के लिए घर में मिटटी का बना कछुआ रखना सबसे अच्छा माना जाता है।
 

5. नया व्यापार शुरू करने पर


यदि आपने नया व्यापार शुरू किया है या करना चाहते हैं तो नई दूकान में चांदी का बना कछुआ रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यापार को किसी की बुरी नज़र नहीं लगाती।
 

6. परीक्षा में सफलता के लिए


आजकल बच्चों के साथ-साथ बड़े भी अपनी नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए आए दिन परीक्षा की तैयारी करते रहते हैं, ऐसे में पीतल का बना कछुआ आपको सफलता पाने में मदद करेगा।

:: एेसी ही और जानकारी के लिए FOLLOW बटन पर क्लिक करके हमे FOLLOW किजिए ::

7. क्लेश खत्म करने के लिए

यदि घर के सदस्यों में आए दिन लड़ाई-झगडे होते रहते हैं तो घर में 2 कछुओं का जोड़ा रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच चल रही अनबन ख़त्म हो जाएगी और प्यार बढेगा।

नवरात्रि में इन 6 में से कोई भी एक चीज घर पर लाने से दूर होंगी समस्याएं ।वास्तु विशेष ।


नवरात्रि विशेष


तांत्रिक ग्रंथों में कुछ बहुत ही साधारण से लेकिन शक्तिशाली उपाय बताए गए हैं जिन्हें करते ही असर दिखने लगता है। इन उपायों को आजमा कर आप भी अपनी सारी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं बशर्तें सच्चे मन से और पूरी श्रद्धा के साथ उपाय किए जाएं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिन्हें इस नवरात्रि आप अपने घर लाकर सारी समस्याओं से पीछा छुड़वा सकते हैं-


1. तुलसी का पौधा

नवरात्रि में किसी शुभ मुहूर्त में तुलसी के पौधे को घर लाकर गमले में रोपें। सुबह-शाम इस पौधे के पास दीपक जलाएं तथा जल से सींचें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन तथा परिवार संबंधी सभी समस्याओं का निराकरण होता है।
 

 :: एेसी ही और जानकारी के लिए FOLLOW बटन पर क्लिक करके हमे FOLLOW किजिए ::

2. केले का पौधा


शुभ मुहूर्त में केले के पौधे को घर लाएं। इसे भली प्रकार गमले में लगाकर इसकी जड़ में नौ दिनों तक जल चढ़ाएं। गुरुवारको पूजा करके जड़ में थोड़ा सा कच्चा दूध भी चढ़ाए। इससे धन की आवक शुरु हो जाएगी।
 

3. हरसिंगार


किसी शुभ मुहूर्त में हरसिंगार के बांदे को लाल कपड़े में लपेट कर तिजोरी में रख दें। हमेशा के लिए धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
 

4. बड़ का पत्ता


शुभ मुहूर्त में बड़ का पत्ता तोड़े तथा उस पर ताजी हल्दी से स्वास्तिक बना कर घर के पूजास्थल में रख लें। सारे काम बनते चले जाएंगे।
 

5. धतूरा


भगवान शिव का अतिप्रिय धतूरा मां काली की पूजा में भी काम आता है। नवरात्रि में धतूरे की जड़ को शुभ मुहूर्त में घर पर स्थापित कर मां महाकाली के बीजमंत्र क्रीं का जाप करें। सभी समस्याएं खत्म होती है।
 

6. शंखपुष्पी


नवरात्रि में किसी शुभ मुहूर्त में शंखपुष्पी की जड़ लाएं। इस जड़ को चांदी की डिब्बी में रख कर घर की तिजोरी या अलमारी में रख दें। कभी पैसे की कमी नहीं होगी।

:: एेसी ही और जानकारी के लिए FOLLOW बटन पर क्लिक करके हमे FOLLOW किजिए ::